




पं संदीप शर्मा रिपोर्टर
श्रावण मास प्रारंभ में प्रकृतिक सौंदर्य साज श्रृंगार कर सबके मन को भावविभोर कर दिया इसी संदर्भ पर अधिमास महीने की एकादशी पावन पर्व पर जिला सत्र न्यायालय परिसर पर जिला अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष रवींद्र जायसवाल के मार्गदर्शन में समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी के नेतृत्व पर आत्मीय भव्य प्रभु श्रीराम भक्त हनुमान जी का सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया
यह कार्यक्रम विगत दिनों में कुछ दिवंगत अधिवक्ताओं की आत्म शांति हेतु प्रभु संकटमोचक रामभक्त हनुमान जी से प्रार्थना करते हुए सभी सम्मानित बुद्धिजीवियों, प्रबुद्धजनों का जीवन आंनदमय हो और उनका स्वस्थ ठीक रहे,,ऐसी मंगलकामना करते हुए, आत्मीय भव्य सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन रामायण मंडल अध्यक्ष सुरेश पांडेय एंव सनत शुक्ला,एंव मनोज निगम द्वारा प्रभु श्रीराम भक्त हनुमान जी का विधि विधान के साथ मिलकर पूजा अर्चना दीप जलाकर पुष्प अर्पित किए और उपस्थित सभी अधिवक्ताओं द्वारा सुंदरकांड पाठ का प्रारंभ किया गया, और अंत में प्रभु सियावर रामचंद्र भगवान की आरती कर सभी को लडडू नरियल चना मूंगफली चिरौजी इत्यादि का प्रसाद वितरण किया गया उक्त अवसर पर विशेष सराहनीय सहयोग अधिवक्ता,संतु परौहा, अधिवक्ता श्रावण सिंह, अधिवक्ता श्रीमति खुश्बू पुराविया, एड0प्रमोद मिश्रा, एड0प्रीति दीक्षित, डॉ नारायण सिंह, अमन राजपाल, आलोक अग्रवाल,पिंटू सिंह, सहित अन्य अधिवक्ताओं की गरिमामय उपस्थित मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

More Stories
पत्रकार मिलन समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री व प्रियदर्शन गौर की गरिमामयी मौजूदगी में बिखरी खुशियां होटल उर्वशी में जिला पत्रकार संघ के पत्रकार मिलन समारोह में वर्तमान कठिन चुनौतियों पर विचार-मंथन के साथ पत्रकारों में छलका अपार उत्साह
अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन
कटनी मुड़वारा स्टेशन में अवैध वेंडरों का जाल, ठेकेदार की दबंगई—मीडिया कर्मी को दी जान से मारने की धमकी