Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर

आज दिनांक 13 अगस्त 2023 को आजादी की अमृत महोत्सव पर सिविल अस्पताल मनावर में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत अंतर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा साफ सफाई अभियान चलाया गया एसडीएम राहुल गुप्ता के साथ अन्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा अस्पताल में साफ सफाई की गई एसडीएम राहुल गुप्ता द्वारा भर्ती मरीज के परिजनों से अपील की गई की शासकीय संपत्ति आपकी अपनी संपत्ति है इसे सहज कर रखना हर नागरिक का कर्तव्य है।अस्पताल को साफ स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करें जिससे कि स्वच्छता का वातावरण निर्मित हो सके खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार मुवेल द्वारा एसडीएम राहुल गुप्ता को अस्पताल में संचालित विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाया गया तथा कहा गया कि अस्पताल को साफ स्वच्छ रखने में भरसक प्रयास किए जाएंगे ऐसा माहौल बनाया जाएगा की अस्पताल साफ एवं स्वच्छ रहे इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अजय पाटीदार ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे नगर पालिका पार्षद तथा तहसीलदार दिनेश सनरोतिया, नगर पालिका सीएमओ संतोष चौहान, पीडब्ल्यूडी एसडीओ बाथम, पी एच ई एस डी ओ लोकेंद्र सिसोदिया नगर पालिका के कर्मचारी एवं दरोगा नानूराम तथा स्वास्थ्य विभाग के खंड विस्तार प्रशिक्षक एच सी पाचुरेकर , बीपीएम मुकेश पाटीदार, सुपरवाइजर आनंद सिंह जर्मन ,लेखापाल प्रजा पाल सिंह चौहान आदि उपस्थित थे