
भुजबल जोगी रिपोर्टर
पुलिस अधीक्षक सागर अभिषेक तिवारी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देश किया गया है कि जिले के सभी थाना क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सटटा पर कार्यवाही हेतु हर संभव प्रयास किया जाये जिसके आदेश का पालन में सभी तरह के प्रयास करते हुये मुखबिर तंत्र को ओर सक्रिय किया गया है, इसी के चलते पुलिस अधीक्षक सागर एवं अनुविभागीय अधिकारी देवरी के कुशल मार्ग दर्शन में एवं इंचार्ज थाना प्रभारी के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर दिनांक 14.08.23 को आरोपी प्रदीप पिता उदयभान राय उम्र 35 साल नि0 ग्राम मेढकी थाना केसली के घर के पीछे बनी लेट्रिंग के पास से सात खाकी रंग के कार्टून मे रखे 325 पाव देशी लाल मसाला शराब कीमत 32500 रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेजा दिया गया
उक्त कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उप निरी0 सुनील शर्मा, सउनि पदम सिंह दांगी, सउनि जगदीश प्रसाद सैयाम, आर0 1511 संतोष, सैनिक 472 जीवन लाल की सराहनीय भूमिकारही ।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया