Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


राहुल राठोड़ रिपोर्टर

सरदारपुर – राजोद आजादी पर्व मंगलवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जगह-जगह ध्वजारोहण हुआ। ग्राम पंचायत राजोद में संरपच द्वारा झंडावंदन किया गया। बालक हाई सैकंडरी स्कूल रानीखेडी स्थित स्कूल पर प्राचार्य मेडा द्वारा झंडावंदन किया गया। इस दौरान मनमोहन उपाध्याय, चौहान सर,परमानद बग्गड , आदि शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित थे। कन्या हाई सैकंडरी स्कूल रानीखेडी पर प्राचार्य जे के शर्मा द्वारा झंडावंदन किया गया।बस स्टैंड राजोद पर स्थित शासकीय कन्या एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बस स्टैंड राजोद पर प्रभारी हेमलता गामड़ द्वारा झंडावंदन किया गया। इस दौरान रमाकांत देराश्री, रमेश प्रजापत, राजेश बैरागी, सुन्दर धनोलिया,लक्ष्मी गामड़,पुजा पाटीदार थाना परिसर में थाना प्रभारी द्वारा झंडावंदन कर सलामी दी गई । प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजोद पर पुजा मिश्रा द्वारा झंडावंदन किया गया। ग्राम पंचायत निपावली संरपच श्री मति गुड्डी बाई पीरुलाल मकवाना द्वारा झंडावंदन राष्ट्रीय गीत के पश्चात प्रसाद वितरण की गई।इस दौरान पंचायत सचिव तुलसीदास बैरागी, सहायक सचिव प्रकाश परमार, उपसंरपच समरथ सग्रीत्रा, पंच समरथ नायमा, नारायण सग्रीत्रा,समरथ,देवराम , आशा कार्यकर्ता, सहायिका, स्कुली बच्चों एवं नगर के ग्रामीण जन उपस्थित थे। ग्राम पंचायत साजोद में सरपंच गोपाल मुनिया द्वारा झंडावंदन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कुली बच्चे,अध्यापक, नगर के जनप्रतिनिधि, पंचायत पंच, ग्रामीण जन उपस्थित थे। आभार पंचायत सचिव भारत सिंह सोलंकी ने माना। कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम मांडले सर व सहायक सचिव शकंर सोलंकी ने किया। ग्राम पंचायत हनुमंत्या साजोद पर संरपच पीरुलाल कटारा ने झंडावंदन किया आभार सचिव मुकेश कुमावत ने माना। ग्राम पंचायत सिन्दुरीया पर संरपच श्री मति शंकुतला दिनेश गिरवाल द्वारा झंडावंदन किया गया आभार सचिव गणपत अजनार ने माना। ग्राम पंचायत गोन्दीखेडा ठाकुर में संरपच श्री मति गुलाब बाई कमलेश निनामा द्वारा झंडावंदन किया गया। ग्राम पंचायत बसंलाई संरपच श्री मति रेशम बाई जगदीश गामड़ द्वारा झंडावंदन किया गया। ग्राम पंचायत अकोलिया में कंकु बाई प्रकाश भुरिया द्वारा झंडावंदन किया गया।साथ ही नगर सहित आप-पास के शासकीय ,अशासकीय स्कूलों में भी स्कूल संचालक द्वारा झंडावंदन किया गया।साथ ही प्रसाद वितरण कर बड़े हषोल्लास के साथ मनाया गया।