Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*जब दिव्यांग रमेश को कलेक्टर ने दी मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, खुशी से फूला नहीं समाया रमेश, बोला 3 दिन पहले शिकायत की और आज मिल गई ट्राईसाईकिल, अब मैं कहीं भी आ जा सकूंगा*

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*जब दिव्यांग रमेश को कलेक्टर ने दी मोटराइज्ड ट्राईसाईकिल, खुशी से फूला नहीं समाया रमेश, बोला 3 दिन पहले शिकायत की और आज मिल गई ट्राईसाईकिल, अब मैं कहीं भी आ जा सकूंगा*
कटनी। दिव्यांगता का दंश झेल रहे वेंकट वार्ड शास्त्री कॉलोनी निवासी रमेश चन्द्र अग्रहरी बुधवार को कलेक्टर अवि प्रसाद के हांथों मोटराईज्ड ट्राइसाइकिल पाकर खुशी से फूले नहीं समा रहे।
दिव्यांग रमेश कहते है कि एक जगह से दूसरी जगह जाने मे दिव्यांगता की वजह से काफी असुविधा होती थी। लेकिन भला हो कलेक्टर साहब का कि जिन्हें तीन दिन पहले ही मैने मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल देने का आवेदन दिया और मात्र 72 घंटे के भीतर ही कलेक्टर साहब ने मुझे मेरी पसंद की मोटराइज्ड ट्राइसायकिल प्रदान कर दी। कलेक्टर श्री प्रसाद के प्रति हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करते हुए रमेश ने कहा अब मुझे यहां- वहां, जाने- आने मे कोई परेशानी नही होगी।
इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरी सहित समाजसेवी गोपाल गुप्ता एवं राजेश अग्रहरी भी मौजूद रहे। रमेश को मिल रहा कई योजनाओं का लाभ
हितग्राही रमेश ने बताया कि उसे शासन की अन्य योजना का लाभ भी प्राप्त हो रहा है। विकलांग पेंशन के तहत 600 रूपये प्रतिमाह के साथ ही शासकीय उचित मूल्य की दुकान से 15 किलो राशन भी निःशुल्क प्राप्त हो रहा है। इसके अतिरिक्त रमेश की पत्नी श्रीमती सुनीता अग्रहरी को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 1 हजार रूपये प्रतिमाह आर्थिक सहायता राशि प्राप्त हो रही है।