
किरण रांका रिपोर्टर
इंदौर के रविन्द्र नाट्य गृह में जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप उड़ान के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पखवाड़े के दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था। जिसने आष्टा श्री संघ की बेटी कु. पूर्वी चतरमुथा के नेतृत्व में सोमी छाजेड़, कनक कोचर, भुवि जैन, मान्या वोहरा, वैशाली जैन, प्रभा, स्नेहा और दिव्यांका ने अपने नवलय ग्रुप के माध्यम सबइस श्रेणी बद्ध आयोजन प्रतियोगितामें अपनी प्रस्तुति देते हुये द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुये 21000 रुपये का नकद पुरस्कार प्राप्त कर अपने श्री संघ के साथ साथ आष्टा शहर का नाम भी रोशन किया ।
इस अवसर पर इंदौर की वर्षा जी कांठेड़ और शर्मिला जी जैन ने भी पूरे ग्रुप को सफल प्रस्तुति के लिए बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी । उन्होंने कहा की निश्चित ही आपने आष्टा श्री संघ का गौरव बढ़ाया है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया