


लोकेशन रैपुरा जिला पन्ना मध्य प्रदेश ।
नहीं रुक रहा कस्बे में चोरियों का सिलसिला।
*भग्गी लाल लोधी रिपोर्टर*।
हेडिंग ।
चार दिन पहले 11अगस्त को हुआ था दिन में लैपटॉप चोरी । अब 16 को अशोक लोधी के घर का ताला तोड़ कर सोने की चैन सहित नगदी पर।
कस्बे में पिछले लगभग बीस दिनों से चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा l अब चोर निडर होकर दिन में चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। । चोर इतनी जल्दी में था की सामने श्रृंगारदानी पर रखा सोने का मंगलसूत्र नही देख पाया और कुछ नगदी भी अलमारी में रखी रही जिसे वह नहीं ले गया।
पिछले कुछ दिनों में यह चोरी के प्रयास की सातवी घटना है जिसमे चोर चार जगहों पर चोरी करने में सफल रहे हैं। कटनी तिराहे पर लगे कैमरों का सेटअप अभी भी बंद पड़ा हुआ हैं। लगातार हो रहीं चोरियों को पुलिस ने हल्के में लिया जो अब बड़ी घटनाओं में तब्दील होती नजर आ रही हैं। पिछली चोरियों के प्रयासों में भी पुलिस को सूचित किया गया था कि तिराहे में लगे कैमरे बंद पड़े हैं परंतु उन्हें आज तक चालू नहीं कराया जा सका। पिछले साल इसी तरह की छोटी छोटी चोरी की वारदातों को चोरों ने अंजाम दिया था तब तत्कालीन थाना प्रभारी घनश्याम मिश्रा ने चंदा करा कर कैमरे लगवाए थे ।
पुलिस स्टाफ को सूचना दी तो पुलिस स्टाफ तुरंत पहुंचकर जानकारी में जुटी।
सुनिए अशोक लोधी ने क्या कहा

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया