Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*लोकेशन सतना*

*संवाददा बाला प्रसाद साहू*


✍️ *सतना:- (रैगांव)* जिले में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी को लेकर उक्त घटना पर दुख व्यक्त करते हुए रैगांव विधायक कल्पना वर्मा ने बताया कि मैं भी एक महिला हूं जिले में आए दिन हो रही इस तरह की बर्बरता पूर्ण घटना से मन बहुत ही दुखित है l सतना में बच्चियों के साथ हो रही बर्बरता को लेकर कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा ने भाजपा सरकार पर करारा हमला बोलते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है विधायक श्रीमती कल्पना वर्मा ने बच्चियों-महिलाओ के ऊपर हो रहे अपराध और सुरक्षा को लेकर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की है l
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हर रोज बहन, बेटियों के साथ बलात्कार और छेड़छाड़ जैसी घटनाएं हो रही हैं.
ऐसा लग रहा है कि जैसे सरकारी व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गई हो.

श्रीमती वर्मा ने अपने बयान में कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ दिनों दिन बढ़ रहा है लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार अपराध पर लगाम लगाने में पूरी तरह नाकाम रही हैं.

उन्होंने कहा कि सतना के मैहर में एक नाबालिग से रेप की घटना लोग भूले भी नहीं कि रीवा के हनुमना थाना इलाके में आदिवासी दो नाबालिग बहनों से गैंगरेप किया गया l सात आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ हैवानियत की. बदमाशों के हौसले देखिए कि उन्होंने घटना का वीडियो भी वायरल कर दिया.

घटना करीब 20 दिन पुरानी बताई जा रही है लेकिन लोकलाज और दबंग आरोपियों के खौफ के कारण बेटियां और उनका परिवार खामोश रहा l उन्होंने कहा कि ये घटना बताती है कि प्रदेश में गुंडे, बदमाशों का राज चल रहा है.

विधायक श्रीमती वर्मा यही नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के राज में मध्य प्रदेश महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा असुरक्षित प्रदेश बन गया है. सूबे में हर 17 मिनट में एक महिला के साथ अपराध होता है.

हर 3 घंटे में एक महिला या बेटी के साथ छेड़छाड़ होती है l अपराध का ये ग्राफ बताता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है.
भाजपा सरकार बहन बेटियों की सुरक्षा को लेकर बिलकुल भी गंभीर नहीं हैं l
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में लाडली बहनों,महिलाओं को सरकार के दिए हुए 1 हजार रुपये नहीं चाहिए l
महिलाओं, बेटियों को सिर्फ सुरक्षा चाहिए l विधायक श्रीमती वर्मा ने कहा कि मध्य प्रदेश में बहन, बेटियां अब घर से बाहर निकलने में ही डरती हैं l