
शिशिर दुबे रिपोर्टर
उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विधायक कप महिला पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन १९अगस्त २०२३ को बंगाली क्लब परिसर पर विधायक विनय सक्सेना जी के कर कमलों द्वारा किया जाएगा । इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कदीर सोनी ,सतीश उपाध्याय , पंकज पांडे, पार्षद अमरीश मिश्र अयोध्या तिवारी गुड्डू नबी शिवकुमार चौबे कपिल श्रीवास्तव, सुसीम धर , राजीव तिवारी,पंकज निगम,अवधेश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे ।उक्त जानकारी देते हुए संघ के शानू यादव ने बताया कि स्पर्धा में लगभग पुरुष वर्ग की 16 महिला वर्ग में 8 टीमों की आने की सूचना प्राप्त हो चुकी है। जिसमें प्रमुख रूप से ग्रामीण अंचल की सबसे मजबूत टीम अहिंसा क्लब मेरे गांव , शिवाजी क्लब बौछार , विकास क्लब पडुवा, गोसलपुर अकैडमी , वहीं नगरी क्षेत्र से जबलपुर कॉरपोरेशन ,जबलपुर अकैडमी ,रानीताल स्पोर्ट्स, स्टार अकैडमी प्रतियोगिता में भाग ले रही है।

More Stories
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?