

लोकेशन// सागर
दिनांक//21/08/2023
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी
सागर जिला के नरयावली विधानसभा क्षेत्र में लोग रोजी रोटी के लिये संघर्ष कर रहें है,विकास से कोषों दूर है विधानसभा के लोग रामदास राज
आम आदमी पार्टी की व्यवस्था परिवर्तन यात्रा आज सागर जिले की नरयावली विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम लिधौरा हार्ट रिछावर,बुदूखेजरा,सांईखेडा,
में पहुंची आप नेता रामदास राज ने बताया कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र में लोगों के हालात ठीक नहीं है,लोग रोज़ी और रोटी के लिये संघर्ष कर रहें है।शासकीय योजनायें सिर्फ कागजों तक सीमित है,योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक नहीं पहुंच पा रहा है,शासकीय योजनाओं को भ्रष्टाचार निगल गया है। लोग को बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक लगभग 109 ग्रामों का व्यवस्था परिवर्तन यात्रा के तहत साथियों के साथ दौरा किया है।लोग अरविंद केजरीवाल की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रहें है,उनकी नीतियों और योजनाओं को मध्यप्रदेश में लागू कराना चाहते है,लोग चाहते है कि मध्यप्रदेश में भी आप की सरकार हो।उन्होंने बताया कि शीघ्र ही नरयावली विधानसभा के शेष बचे ग्रामों में व्यवस्था परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी तथा ग्रामों के लोगों से संपर्क करेंगे।
आज व्यवस्था परिवर्तन यात्रा में जिला सयुक्त सचिव सुरेश गुप्ता,बदन सींग अहिरवार, सीनियर कार्यकर्ता दीपक चौधरी, कल्याण सिंह लोधी, रामशंकर चढ़ार, राकेश पटेल,देवी सिंह ठाकुर, जगदीश चौधरी, मनोज कोरि, कमलेश तिवारी, मनोज साहू, महेश पटेल, विकास पटेल, राकेश जैन हरिचंद अहिरवार, पंडित भोले नायक, मोहन, सोभा राम पटेल, राहुल, पी. एल. अहिरवार आकाश प्रजापति सहित स्थानीय लोग सम्मिलित हुए।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी