Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी


विद्यालयों/शिक्षकों का सम्मान एवम ’विद्यार्थियों के श्रेष्ठ परिणाम और शिक्षकों की भूमिका’ विषय पर संभाग स्तरीय सेमिनार
सागर दिनांक 20/08/2023 को शिक्षक संदर्भ समूह जिला सागर द्वारा आगामी कार्यक्रम सभी बोर्ड की मुख्य परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम वाले विद्यालयों/शिक्षकों का सम्मान एवम विद्यार्थियों के श्रेष्ठ परिणाम और शिक्षकों की भूमिका पर आधारित संभाग स्तरीय सेमिनार का आयोजन करने हेतु बैठक का आयोजन पहलवान बब्बा मंदिर परिसर में किया गया।
जिला समन्वयक कृष्णा साहू ने बताया कि समूह द्वारा संचालित कार्यक्रम मेरा विद्यालय मेरी पहचान के अंतर्गत बोर्ड की मुख्य परीक्षा में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले 5वी/8 वी/10वी/12वी के विद्यालयों/ शिक्षक का सम्मान किया जायेगा। जिससे शिक्षकों में शिक्षण के प्रति निष्ठा बढ़ेगी और आगामी सत्रों में और बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे।
इस हेतु संकुल/ जनशिक्षा केन्द्र स्तर पर ग्रुप में गूगल फार्म की लिंक उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ कार्यक्रम के स्थान,अतिथि, व्यवस्था आदि अन्य बिंदुओ पर भी चर्चा कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
साथ ही सेमीनार तथा गिजुभाई पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों की आनंद यात्रा के प्रकाशन पर भी चर्चा हुई।
इस कार्यक्रम में मनोज नेमा मीडिया प्रभारी, सह समन्वयक मनीष माथुर एवम संजय श्रीवास्तव, अनिता साहू राहतगढ़ समन्वयक, श्वेता सप्रे जैसीनगर समन्वयक, सतीश प्यासी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव जनशिक्षक, डी डी गोस्वामी, दिनेश कुमार सेन केसली आदि साथी उपस्थित रहें।