*म.प्र सामाजिक अंकेक्षण महासंघ के तत्वावधान में भिंड जिला पंचायत पर हुआ एक दिवसीय सांकेतिक धरना

*
*मेहगांव -* मध्यप्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत 6000 से भी अधिक ग्राम सामाजिक एनिमेटर की लम्बे समय से चली आ रही मांगो को लेकर भिंड जिला पंचायत में विशाल धरना प्रदर्शन किया गया। मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा पिछले 2019 से लगातार सामाजिक अंकेक्षण का कार्य कर रहे 6000 से भी अधिक अंकेक्षण कर्ताओं और उनके परिवार को 2022 में उनके कार्य को रोक दिया है जिसके कारण पिछले कई वर्षों से पूर्ण ईमानदारी और मेहनत से कार्यरत इन सभी अंकेक्षण कर्ता बेरोजगार हो गए है। जिसके खिलाफ सरकार के समक्ष अपनी मांगों को रखने हेतु आज भिंड में आधा सैकड़ा अंकेक्षण कर्ताओं के द्वारा सांकेतिक धरना दिया गया और सरकार से पुनः उन्हें उनके कार्यों में लगाये जाने के साथ नियमित कर्मचारी बनाये जाने की मांग की है। इस दौरान सामाजिक अंकेक्षण महासंघ की जिला अध्यक्ष नीतू शर्मा एवं प्रदेश नेतृत्व के साथ मिलकर भिंड जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया एवं जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया ने आश्वासन दिया कि आप सभी सामाजिक अंकेक्षण कर्ताओं की मांगों को में स्वयं प्रदेश नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री के समक्ष प्राथमिकता के साथ रखूंगी। वहीं जिला पंचायत सीईओ ने ज्ञापन को तत्काल सरकार के पास ऊपर तक भेजने का आश्वासन दिया।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है