






जिला रिपोर्टर महेंद्र चौहान
पारा नगर में आज इसरो चीफ एस सोमनाथ की कड़ी मेहनत के बाद खुशी मनाने का मोका मिला आज चांद के साउथ पोल पर 615करोड़ की लागत से तैयार किया गया चंद्रयान।चंद्रयान की सफल लेंडिंग शाम 6.04बजे हुई। विक्रम लेंडर से निकलने वाला प्रज्ञान ओवर जो कि अशोक चिन्ह उकेरते हुए बेंगलुरु के इसरो केंद्र तक जानकारी पहुचायेगा, चंद्रमा पर अपना पहला कदम रखने के बाद 500 मीटर तक चलेगा प्रज्ञान,उसके बाद चंद्रमा की सतह की जानकारी बेगलुरु इसरो केंद्र पर एकत्रित करी जायेगी। साउथ पोल पर ही उतारने का मकसद पानी की खोज करना है। चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के अवसर पर पारा नगर में मुख्य मार्गो से होते हुए आतिशबाजी के साथ मनाया गया जश्न एक दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई खिलाई गई। पारा चौकी प्रभारी रमेश कोली के साथ सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार शर्मा ने रैली की व्यवस्था संभाली।

More Stories
ब्रह्म समाज मण्डल राजोद की वर्षिक बेठक सम्पन्न* *नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन*
झांसी के ग्राम खुजा में राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश सिंह का भव्य स्वागत
माथुर साहब लेखनी के पुरोधा व महारथी थे-शरद द्विवेदी