

अभिषेक नायक रिपोर्टर
जिला कटनी विकासखण्ड बहोरीबंद स्थित ग्राम कूडन में जलाशय के वेस्ट वियर का पुर्ननिर्माण कार्य का निरीक्षण कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री जल संसाधन जे.पी.बघेल ने बताया कि निर्माण कार्य की कुल लागत 173.62 लाख रूपये है। उक्त निर्माण कार्य वाला जी कृपा कम्पनी के माध्यम से कराया जा रहा है।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जलाशय की कुल क्षमता एवं होने वाली सिचाई की जानकारी चाहे जाने पर अवगत कराया गया कि बहोरीबंद जलाशय की जीवित जल भराव क्षमता 34.52 एम.सी.एम है तथा जलाशय से 6450 हेक्टेयर की सिचाई होती है। बहोरीबंद जलाशय के वेस्ट वियर की चौडाई 186.85 मीटर है। जिसक फ्लश वाल का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही फ्लश वाल के डाउन स्ट्रीम में 40 मीटर का फर्श भी बनाया जा रहा है। फ्लशवाल के दोनों ओर अवटमेंट एवं विंगवाल भी निर्मित की जा रही है। कार्य लगभग 70 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है शेष कार्य प्रगतिरत है।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
कटनी जीआरपी का बड़ा एक्शन: शातिर मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3.20 लाख का माल बरामद