अभिषेक नायक रिपोर्टर




एमपी के कटनी में भीषण हादसा हुआ। यहां के स्लीमनाबाद में सलैया फाटक पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्लीमनाबाद से ढीमरखेड़ा सिलौडी जा रही आंनद बस बेकाबू होकर लोगों को रौंदते चली गई। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई व कई लोग घायल हो गए।
शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 30 मिनिट पर ये दुर्घटना हुई। चालक की लापरवाही से अनियंत्रित बस की चपेट में मोटर साइकिल सवार तीन युवक आ गए व बस भी पलट गई। यहां से निकल रहे राहगीरों ने तुरंत स्लीमनाबाद पुलिस को हादसे की जानकारी दी। एसडीओपी अखिलेश गौर,थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस से स्लीमनाबाद अस्पताल भेजा। साथ ही मृतकों के शव को कब्जे में लेते हुए पीएम के लिए भेजे। थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया ने बताया कि आंनद बस क्रमांक एमपी 20 पीए 1243 स्लीमनाबाद से ढीमरखेड़ा जा रही थी व मोटर साइकिल सवार युवक सलैया फाटक से स्लीमनाबाद आ रहे थे। तभी सलैया फाटक के पहले ये हादसा हुआ।
हादसे में मोटर साइकिल सवार 20 साल के चंद्रभान पिता संतोष वासुदेव ,20 साल के ही निकित पिता हुकुमचंद वासुदेव व 21 साल के वीरेंद्र पिता सीताराम वासुदेव की मौके पर ही मौत हो गई। ये तीनों सलैया फाटक के निवासी थे। इसके साथ ही दो दर्जन लोग घायल भी हुए। बस को क्रेन से बाहर निकाल थाने लाया गया।
विधायक प्रणय पांडेय पहुंचे स्लीमनाबाद अस्पताल
घटना की जानकारी लगते ही विधायक प्रणय पांडेय व जनपद अध्यक्ष लाल कमल बंसल स्लीमनाबाद अस्पताल पहुंचे। यहां घायलों का हाल चाल जाना व ढाढस बंधाया। विधायक ने घायलों को समुचित उपचार के निर्देश दिए व इसके लिए कटनी व जबलपुर रेफर करने की भी बात कही।

More Stories
फर्जी खबर से मचा हड़कंप: लॉकडाउन को लेकर वायरल वीडियो का सच आया सामने
आयुष्मान योजना से नन्हें अबू बकर को मिला नया जीवन,मुंबई में हुई सफल हृदय सर्जरी सीमित आर्थिक स्थिति वाले परिवार के लिए वरदान बनीं आयुष्मान भारत योजना
कटनी रेलवे ठेका कंपनी की खुली मनमानी, 12 घंटे पसीना बहाने के बाद भी मजदूरों की जेब खाली!