
पं संदीप शर्मा रिपोर्टर
” विशाल धरना प्रदर्शन “
सम्मानित जागरूक जनों आप सभी को ज्ञात होगा कि कन्हवारा से दिठवारा तक नया बायपास स्वीकृत हुआ है। करोड़ों की लागत से बन रही बायपास रोड मे ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण समाग्री का उपयोग बे रोक टोक किया जा रहा है जिसके परिणाम स्वरूप अभी बनी नई पुलिया धसने लगी है। ठेकेदार द्वारा रोड निर्माण के नाम से अवेध मुरुम भी बेची गई है इन्ही भृष्टाचारी गतविधियो के खिलाफ सयुक्त मोर्चा कन्हवारा ने एस डी एम कटनी से शिकायत भी की थी फिर भी ठेकेदार के खिलाफ कोई कार्यवाही नही हुई जिससे साफ जाहिर होता है की उच्च अधिकारीयों से मिलीभगत है।
इससे आक्रोशित सयुक्त मोर्चा कन्हवारा ग्रामीणों के साथ विशाल विरोध धरना प्रदर्शन दिन्नांक 29,08,2023 दिन मंगलवार को समय 11 बजे स्थान शंकर चौक कन्हवारा से विशाल सत्याग्रह रैली निकलेगी जो बायपास तक जायेगी जहा काम रोको धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
अतः आप समस्त जाबाज साथियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या मे पहुँच आवाज बुलंद करें।
निवेदक – सयुक्त मोर्चा कन्हवारा
कटनी मध्यप्रदेश

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच
कटनी जीआरपी का बड़ा एक्शन: शातिर मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, 3.20 लाख का माल बरामद