Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 13, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते थाना आष्टा पुलिस द्वारा सालों पुराने प्रकरणों के वारण्टियों को किया गिरफतार

किरण रांका रिपोर्टर


आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते
थाना आष्टा पुलिस द्वारा सालों पुराने प्रकरणों के वारण्टियों को किया गिरफतार
सात साल पुराने प्रकरण मे भरण पोषण की एक लाख रूपये की राशि पीडिता को नही देकर फरार था आरोपी जिसे आष्टा पुलिस ने किया गिरफतार

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री मयंक अवस्थी के द्वारा इकाई के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए प्रभावी कार्यवाही की जावे तथा ऐसे पुराने प्रकरण जिनके आरोपी सालों से माननीय न्यायालय मे पेश नही हो रहे है जिनके गिरफतारी वारण्ट जारी हुए फिर भी पेश नही होने पर स्थाई गिरफतारी वारण्ट जारी किये गए है, ऐसे वारण्टियों की धरपकड अभियान चलाकर की जावे । इसी तारतम्य मे थाना आष्टा पुलिस द्वारा विगत चार साल एवं सात साल पुराने प्रकरण के वारण्टियों केा गिरफतार करने में सफलता प्राप्त की है । उक्त वारण्टियों के प्रकरणों की जानकारी निम्नानुसार है-
वारण्टी लक्ष्मीबाई पति दिनेश मेवाडा उम्र 38 साल नि0 अलीपुर का स्थाई वारण्ट मारपीट के प्रकरण क्रमांक 788/2019 के प्रकरण मे माननीय न्यायालय आष्टा के द्वारा जारी किया गया है, जिसे आज गिरफतार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया ।
वारण्टी राजेन्द्र सेन पिता भगवत सेन उम्र 29 साल निवासी ग्रामी गोदी थाना पार्वती का स्थाई वारण्ट भरत पोषण की राशि नही दिये जाने के कारण माननीय न्यायालय आष्टा के द्वारा जारी किया गया था । उक्त वारण्टी को पीडिता को एक लाख रूपये की राशि देना थी जिससे आरोपी बच रहा था । उक्त आरोपी के संबंध मे न्यायालय के प्रकरण क्रमांक 98/2016 के प्रकरण मे माननीय न्यायालय सीहोर के द्वारा जारी किया गया है, जिसे आज गिरफतार किया जाकर न्यायालय पेश किया गया ।
पिछले 24 घंटो मे अवैध शराब के कुल 02 प्रकरण बनाकर करीब 07 लीटर शराब जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आष्टा पर प्रकरण पंजीबद्ध कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की है ।
आरोपी गंगाराम कुशवाह पिता बलराम कुशवाह नि. काला तालाब आष्टा के संबंध मे मुखबिर सूचना प्राप्त होने पर कि आरोपी अवैध शस्त्र के साथ घूम रहा है । सूचना की तस्दीक कर आरोपी के विरूद्ध आम्र्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना आष्टा अपराध क्रमांक 492/23 पंजीबद्ध किया गया ।
चौकी अमलाह थाना आष्टा क्षेत्र में 02 प्रकरण में कुल 09 जुंआरियों के विरूद्ध कार्यवाही कर आरोपी को अभिरक्षा मे लेकर थाना आष्टा पर अप0क्र 493/23 एवं 494/23 धारा 13 जुँआ एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के तहत आदतन अपराधियों के विरूद्द कार्यवाही की गई जिसमे कुल 02 आदतन अपराधियों के खिलाफ धारा 110 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कार्यवाही की गई। थाना क्षेत्र में परिशांति कायम रखने के लिये बाउण्ड ओवर कराने हेतु प्रकरण कार्यपालन दण्डाधिकारी के समक्ष पेश किया गया ।
उक्त कार्यवाही लगातार जारी रहेगी ।