
रिपोर्टर राजू देवड़ा
मनावर में आज साप्ताहिक हाट शुक्रवार को जीनिंग फैक्ट्री के कर्मचारी की बाईक की डिक्की में रखे 5 लाख रूपये अज्ञात युवक के द्वारा निकालने की सीसीटीवी फूटेज में कैद हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सिंघाना कपास जीनिंग दादा माँ फायबर्स के राकेश चौहान कर्मचारी आज शुक्रवार की दोपहर 12.15 बजे नगर के चेतन्य धाम स्थित भारतीय स्टेड बैंक की शाखा से 5 लाख रुपये निकालकर अपनी बाईक नंबर MP11MX7556 की डिक्की में 5 लाख रखकर बैंक के समीप भोले मेडिकल पर दवाई लेने गया था तभी अज्ञात करीब 25 वर्षीय युवक ने डिक्की में रखे पांच पांच सौ की 10 गड्डी ( पांच लाख रुपये ) निकालकर फरार हो गया।मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधिकारी मोके पर पहुचे तथा मेडिकल पर लगे सीसीटीवी फूटेज के आधार पर कारवाई कर आरोपी की तलाश में नाकेबंदी की गई है।सिंघाना के जीनिंग मालिक मनोज गर्ग ने बताया कि उनका पेमेंट लेने कर्मचारी को मनावर की बैंक में पहुचाया था।हालाकीं मामले में कर्मचारी की लापरवाही दिख रही है।
राजू देवड़ा बालीपुर धाम की खास खबर

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है