
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी
सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उल्दन आंगनबाड़ी में लाडली बहना योजना कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वर्चुअल कार्यक्रम को महिलाओं ने देखा जिसमें महिलाओं ने कहा
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान हमारे सभी सपने पूरे करने का काम किया है अब हम रसोई घर से लेकर गृहस्थी का हर सामान आसानी से खरीद सकेंगे ,धन्यवाद भैया शिवराज और हमारे बच्चों के मामा जी हम लोग भी आपकी इच्छा पूरी करेगे। यह विचार है सागर जिले की उन लाड़ली बहनों के, जिन्होंने आज मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाड़ली बहनों को चौथी किश्त में न केवल ढाई सौ रुपए की बढ़ोतरी की बल्कि गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने का भी संकल्प लिया
ऐसा ही देखने को मिला बंडा विधानसभा क्षेत्र के
उल्दन में लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं ने कहा कि हम मामा जी आपके सभी सपने भी पूरे करने के लिए वचनबद्ध हैं आपने आज जो 1250 रुपए का सिलेंडर 450 में देने का कार्य किया है , हम अपने रसोई घर का सामान आसानी से खरीद कर परिवार चला सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज₹1000 की किस्त को 1250 रुपए किया है, इसके लिए भी हम मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हैं ।उनको मिठाई, रुमाल, राखी कोरियर के माध्यम से सीएम हाउस भेजकर अपनी खुशी जाहिर करेंगे
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच गोविंद पटेल, सचिव लखन पटेल, उप सरपंच नाथूराम अहिरवार, एवं आंगनबाड़ी सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता एवं गांव की महिलाएं उपस्थित रही

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है