
पं संदीप शर्मा रिपोर्टर
*प्रसव के रेफरल प्रकरण में लापरवाही बरतने पर चिकित्सा अधिकारी एवं ए.एन.एम को नोटिस जारी*
कटनी। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बेहतरी और मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उददे्श से कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा प्रसव के रेफरल मामलों की, की जा रही नियमित समीक्षा की वजह से प्रसव के सामान्य मामलों के रेफरल प्रकरणों में कमी आई है।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने समीक्षा के दौरान बहोरीबंद विकासखण्ड में गर्भवती महिला की चार जॉचें होने और महिला के हाईरिस्क नहीं होने के बाद भी जिला चिकित्सालय के लिए रेफर करने के मामलों पर गहन नाराजगी जाहिर की है। साथ ही कलेक्टर श्री प्रसाद ने सी.एम.एच.ओ. डॉ. आर. के. आठ्या को निर्देशित किया है कि संबंधित चिकित्सा अधिकारी और ए. एन. एम. को कारण बताओ नोटिस जारी करें।
कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के बाद सी. एम. एच. ओ. डॉ. आठ्या ने पी. एच. सी. बाकल के चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौरभ यादव और ए. एन. एम. गायत्री सोनी को नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं। अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

More Stories
पत्रकार मिलन समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री व प्रियदर्शन गौर की गरिमामयी मौजूदगी में बिखरी खुशियां होटल उर्वशी में जिला पत्रकार संघ के पत्रकार मिलन समारोह में वर्तमान कठिन चुनौतियों पर विचार-मंथन के साथ पत्रकारों में छलका अपार उत्साह
अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन
कटनी मुड़वारा स्टेशन में अवैध वेंडरों का जाल, ठेकेदार की दबंगई—मीडिया कर्मी को दी जान से मारने की धमकी