
पं संदीप शर्मा रिपोर्टर
कटनी।कलेक्टर श्री अवि प्रसाद ने विकासखण्ड विजयराघवगढ़ के ग्राम पंचायत कांटी में अंडरग्राउंड सीवर लाईन सिस्टम निर्माण हेतु 7लाख53हजार 700रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति जारी किया है।
कलेक्टर श्री प्रसाद ने कांटी में राममिलन रजक की दुकान से चौधरी मोहल्ला तक अंडरग्राउंड सीवर लाईन सिस्टम निर्माण कार्य हेतु प्रशासकीय स्वीकृति विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येंद्र पाठक की अनुशंसा पर प्रदान किया है।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं 15वें वित्त आयोग मद की राशि से यह कार्य कराया जायेगा।इस कार्य की निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत कांटी को बनाया गया है।
कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी प्रशासकीय स्वीकृति आदेश में निर्माण एजेंसी द्वारा शर्तों, नियमों और प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की हिदायत दी गई है।

More Stories
पत्रकार मिलन समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी, एसपी अभिनय विश्वकर्मा वरिष्ठ पत्रकार कृष्णकांत अग्निहोत्री व प्रियदर्शन गौर की गरिमामयी मौजूदगी में बिखरी खुशियां होटल उर्वशी में जिला पत्रकार संघ के पत्रकार मिलन समारोह में वर्तमान कठिन चुनौतियों पर विचार-मंथन के साथ पत्रकारों में छलका अपार उत्साह
अवैध प्लाटिंग के प्रकरणों पर निगम प्रशासन सख्त रुख दो अवैध प्लाटिंग पर चली नगर निगम की जेसीबी मशीन
कटनी मुड़वारा स्टेशन में अवैध वेंडरों का जाल, ठेकेदार की दबंगई—मीडिया कर्मी को दी जान से मारने की धमकी