



किरण रांका रिपोर्टर
नगर के वार्ड क्रमांक 17 में माखन के बाड़े में स्थित एंजल्स पब्लिक हाई स्कूल आष्टा में 29 अगस्त 2023 दिन मंगलवार को बड़े ही हर्षोल्लास से ओणम पर्व एवं रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। विद्यालय संचालक जिस जोसेफ ने जानकारी देते हुए बताया कि ओणम पर्व दक्षिण भारत में मुख्यतः: केरल का सबसे प्राचीन और पारंपरिक उत्सव माना जाता है, जिसे दस दिनों तक बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वहीं प्राचार्य विजयन एमके ने बताया कि ओणम पर्व के दौरान अपने घरों को 10 दिनों तक फूलों और रंगोली से सजाते हैं, जिसे पूकलम कहते हैं। इन दिनों भगवान विष्णु और महाबली की विधि विधान के साथ पूजा की जाती है। ओणम में फूलों की रंगोली बनाई जाती है। इसी क्रम में विद्यार्थियों द्वारा फूलों की आकर्षक मनमोहन रंगोलिया बनाई गई। इसी के साथ विद्यालय परिवार द्वारा रक्षाबंधन पर्व भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों द्वारा रंग बिरंगी राखी भी तैयार की गई। जिसकी अभिभावकों एवं शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा सहाराना की गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से उप प्राचार्य भारत सिंह वर्मा एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व स्टाफ एवं समस्त विद्यार्थी गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन अवसर के दौरान विद्यालय संचालक महादेय एवं प्राचार्य महोदय द्वारा एंजल्स पब्लिक हाई स्कूल परिवार सभी अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को ओणम पर्व एवं रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया