
राजधानी दिल्ली में दो छात्रों के साथ कुकर्म का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक सरकारी स्कूल में दो छात्रों के साथ उनके ही दो सहपाठियों ने कुकर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोप है कि स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी थी. बावजूद इसके कोई कदम नहीं उठाया गया. इसके बाद पीड़ित परिजनों ने थाने पहुंचकर इस मामले की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने इस मामले में चार नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है.
यह मामला दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-11 का है. यहां एक सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा के दो छात्रों के साथ कुकर्म की घटना सामने आई. पीड़ित छात्रा ने बताया कि अप्रैल 2023 में स्कूल के चार छात्रों ने टॉयलेट में दो छात्रों साथ कुकर्म किया था. वो क्लास के आखिरी पीरियड में टॉयलेट गया था. जहां उसके साथ स्कूल के लड़कों ने यह घिनौना काम किया. साथ ही पीड़ित छात्रों को जान से मारने की धमकी भी दी.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है