Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक नायक रिपोर्टर

कटनी। रक्षाबंधन के दिन अपनी बहन के घर से लौट रहे दो बाइक सवार भाइयों को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 इन दिनों मानो मौत का साया बना हुआ है। पिछले 15 दिनों में स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र की यह चौथी घटना है। जहां पर सड़क हादसों और दुर्घटनाओं ने कई लोगों की जान ले ली है।
बुधवार राखी की रात दोनों ही मृतक अपनी मोटरसाइकिल से राखी के बाद चुनका देने बहन के गांव खिरवा स्लीमानाबाद गए हुए थे जहां से भी वापस अपनी बाइक से लौट रहे थे
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिलहरी चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम कुमहरवारा मोटरसाइकिल से रक्षाबंधन पर बहन के घर राखी बंधवाने और हरछठ पूजा के लिए पूजन सामग्री और चुनका लेकर स्लीमनाब थाना क्षेत्र के ग्राम खिरवा गए थे। देर रात लगभग 12:30 बजे जब कुम्हारवारा निवासी 25 वर्षीय ज्ञान सिंह और 26 वर्षीय अमर सिंह अपनी मोटरसाइकिल से गांव वापस लौट रहे थे इस दौरान सलीमानाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर स्थित मिडवे ट्रीट के सामने कटनी से जबलपुर की ओर जा रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार कर दोनों को मौत के घाट उतार दिया। दोनों ही मृतक ज्ञान सिंह उम्र 25 वर्ष अमर सिंह उम्र 26 वर्ष दोनों ही कुम्हारवारा बिलहरी के निवासी हैं। खबर लिखे जाने तक बाइक स्वरों को मौत के घाट सुलाने वाले वाहन का पता नहीं लगाया जा सका है। पुलिस में मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज करते हुए कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।