


प्रीतेश घोड़ावत रिपोर्टर
तेरापंथ के युगप्रधान महामनस्वी महातपस्वी आचार्य श्री महाश्रमण जी के इंगित अनुसार आज दिनांक 3 सितंबर 2023 को तेरापंथ सभा कल्याणपुरा द्वारा ज्ञानशाला दिवस का आयोजन किया गया । गुरुदेव के इंगितानुशार ज्ञानशाला में बच्चों में जैन धर्म के प्रति जाग्रति कर उनमे संस्कारों का निर्माण करना। कल्याणपुरा में ज्ञानशाला दिवस के उपलक्ष्य में एक आयोजन किया, जिसमें ज्ञानशाला के नन्हे मुन्ने बच्चों ने तत्वज्ञान आदि के संबंध में अपनी विशेष प्रस्तुतिया दी , सभी बच्चों की प्रस्तुतियां अती उत्साहवर्धक थी। वे सभी साधुवाद के पात्र हैं, तथा ज्ञानशाला प्रशिक्षिका श्रीमती मोना मेहता,श्रीमति मीना सेठिया तथा श्रीमती मंजुला जी पीपाड़ा, श्रुति पीपाड़ा,जिनके सानिध्य में ज्ञान शाला दिवस का आयोजन किया गया । आप सभी के प्रति आभार एवं सभा के सभी सम्माननीय ने अपनी गरिमामय उपस्थिति देकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया। तेरापंथ सभा कल्याणपुरा की ओर से आप सभी को साधुवाद ।सभी बच्चो ओर प्रशिक्षीकाओ का आभार सभा अध्यक्ष और सम्मानीय सदस्यों में किया यह जानकारी मयूर भंडारी ने दी ।।।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है