शकील खान रिपोर्टर




मनावर— अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा गायत्री शक्तिपीठ में 5सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे गायत्री परिवार के जिला संयोजक प्रभाकर सोनोने,सी एम राइज विद्यालय के प्राचार्य सोहन शिन्दे, बी आर सी किशोर बागेश्वर, हाईस्कूल के प्राचार्य मुन्नालाल ठाकुर अतिथि थे।कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन,गुरू,गायत्री का पूजन किया गया।पश्चात मुख्य अतिथि सोनोने द्वारा गुरू की महिमा के बारे जानकारी देते हुए बताया कि गायत्री परिवार के द्वारा युग निर्माण का अभियान चलाया जा रहा है।सतयुग, त्रेता, द्वापर युग के बाद अब कलयुग समाप्त होने जा रहा है। 1926 में परम पूज्य गुरुदेव ने अखंड ज्योति की स्थापना कर कठोर तपस्या करने के बाद1958 में गायत्री परिवार नाम दिया और युग निर्माण योजना प्रारंभ की गई।सद्बुद्धि की देवी गायत्री को जन जन तक पहुंचाना है।जिसमे बच्चो को नैतिक शिक्षा के दी जाए।गायत्री परिवार द्वारा संस्कृति ज्ञान परीक्षा चलाई जा रही उसमे अधिक छात्रों को सम्मिलित करने की बात कही।कार्य क्रम में प्राचार्य सोहन शिन्दे, मुन्नलाल ठाकुर किशोर बागेश्वर ने भी संबोधित किया।।कार्यक्रम में सभी शिक्षक ,गुरुजनों का माल्यार्पण कर नारियल और युग साहित्य भेटकर सम्मान किया गया। विजय सोलंकी ने मधुर संगीत दिया।अतिथियों का स्वागत गिरधारी लाल मालवीय,मोहन अलावा, अशोक वर्मा ने किया।कार्यक्रम में बी ए सी तुकाराम पाटीदार,भागीरथ राठौड,जनशिक्षक प्रकाश वर्मा,सुरेश पाटीदार,जगदीश वास्केल और शिक्षक जगदीश मुकाती,विश्राम बघेल,कैलाश बर्मन,राकेश पुरोहित,और अन्य शिक्षक गण उपस्थित थे।।कार्यक्रम का संचालन फुलसिंग नरगेश ने किया।आभार प्रदर्शन रमेश नर्गेश ने किया।

More Stories
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक