Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 22, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

रिपोर्टर शिशिर दुबे


पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री तुषार कांत विधार्थी (भा.पु.से.) द्वारा चल रहे एशिया कप क्रिकेट मैच के दौेेरान सट्टा खिलाने वाले सटोरियों की धरपकड हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्रीमति प्रियंका शुक्ला (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री समर वर्मा, तथा नगर पुलिस अधीक्षक ओमती श्री पंकज मिश्रा के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना ओमती की टीम द्वारा क्रिकेट के सट्टे के अवैध कारोबार मे लिप्त आरोपी को पकड़कर नगद 9 हजार रूपये एवं 6 मोबाईल जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी ओमती श्री वीरेन्द्र सिंह पवार ने बताया कि दिनांक 5-9-23 की रात्रि क्राइ्रम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि सिविक सेंटर चौपाटी में सफेद रंग की क्रेटा कार में एक व्यक्ति अफगानिस्तान एव श्रीलंका के बीच चल रहे एशिया कप के एक दिवसीय क्रिकेट मैच पर मोबाइल के माध्यम से आनलाईन सट्टा खिला रहा है, सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना ओमती की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश देकर शतवीर सिंह उम्र 47 वर्ष निवासी चिंतामन साहू कालोनी महानद्दा थाना गोरखपुर के कब्जे से वन प्लस, ओप्पो, रियलमी कम्पनी के 3 एण्ड्रायड मोबाइल एवं 3 लावा, माईक्रोमेक्स, आईटेल कम्पनी के कीपेड मोबाईल तथा नगद 9 हजार रूपये एवं एक छोटी डायरी जिसमें लेन देन का हिसाब लिखा हुआ है तथा क्रेटा कार जप्त करते हुये सटोरिये के विरूद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट एवं 109 भा.द.वि. के तहत कार्यवाही जारी है ।
उल्लेखनीय है कि पकडा गया सटोरिया शतवीर सिंह पूर्व में भी भी थाना गोरखपुर में क्रिकेट का सट्टा खिलवाते हुये पकडा गया है।
*उल्लेखनीय भूमिका-* मोबाईल के माध्यम से ऑन लाईन क्रिकेट का सट्टा खिलाने वाले सटोरिये को पकड़ने में उप निरीक्षक बलवीर सिंह, प्रधान आरक्षक अतुल राज वैद्य, आरक्षक अजीत तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक वीरेन्द्र सिंह, अशोक मिश्रा, प्रधान आरक्षक राकेश बहादुर, हरिशंकर गुप्ता, मानस उपाध्याय, संतोष दीक्षित, सादिक अली, प्रभात सिंह आरक्षक राहुल एवं सायबर सेल के प्रधान आरक्षक अमित पटेल एवं आरक्षक दुर्गेश की सराहनीय भूमिका रही।
*जबलपुर सिटी की रिपोर्ट*