
पं संदीप शर्मा रिपोर्टर
कटनी, कन्हवारा के किसानों ने खेती के लिए बिजली की आपूर्ति कथित तौर पर 10 घंटे से 7 घंटे करने के लिए सरकार के इस फैसले का विरोध किया है। आज दो दिन से कन्हवारा के किसान अपना आवेदन लेकर भटकते हुए आज कलेक्टर ऑफिस गए जहा किसानों ने कन्हवारा मे विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति के लिए आवेदन दिया है और 10 सितंबर को कन्हवारा बिजली घर घेराव का ऐलान किया है। इस दौरान किसान सुधाकर कुशवाहा ने बताया की मानसून की बेरुखी से किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है ऊपर से सरकार का यह किसान विरोधी फैसला हम किसानों की तो जान ही ले लेगा।
किसानों ने अधिक से अधिक संख्या मे आम जनता से भी पहुँचने की अपील की है।

More Stories
खेत में छिपा था शराब का जखीरा, पुलिस की दबिश में बड़ा खुलासा — दो आरोपी फरार
ऑपरेशन शिकंजा: कैमोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 हजार की अवैध देशी शराब जब्त — एक गिरफ्तार, सप्लायर फरार
कटनी महर्षि विद्या मंदिर ने बढ़ाई परिवहन सुविधा, टाटा की दो नई बसें शामिल