
पं संदीप शर्मा रिपोर्टर
*थाना प्रभारी ने शांति पूर्ण पर्व मनाने के लिए की अपील*
*जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों ने दिए आवश्यक सुझाव*
निज़ाम भाई
👉🏻विजयराघवगढ़। जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी एवं ईदमिलादुन्नवी आदि पर्वों को लेकर शांति समिति की बैठक विजयराघवगढ़ थाने में आयोजित की गई। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें थाना प्रभारी अनूप सिंह ने सभी से आग्रह किया की कि सभी त्यौहार शांति पूर्ण ढंग से मनाएं। थाना प्रभारी द्वारा पर्वों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव भी मांगे गए। जनप्रतिनिधियों व नागरिकों द्वारा पर्वो के दौरान साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, यातायात व्यवस्था आदि के बारे में व्यवस्थाएं चुस्त दुरूस्त रखने की बात पर जोर दिया गया। वहीं त्यौहारों के अवसर पर बिजली विभाग द्वारा मनमाने तरीके से बिजली कटौती किए जाने की चर्चा भी जोरों पर रही और पर्व के दौरान विद्युत आपूर्ति समुचित किए जाने की बात कही गई। बैठक में तहसीलदार संदीप सिंह, थाना प्रभारी अनूप सिंह, जनपद उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चैहान, मंडल अध्यक्ष मनीष देव मिश्रा, नगर परिषद उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष राकेश गुप्ता, महिला मोर्चा से माधुरी मिश्रा, बंजारी सरपंच पति अल्ताफ छोटे, रामसिया बर्मन, सूरज विश्वकर्मा लाइन मैन नईम खान,उपनिरीक्षक विनोद कांत सिंह, लालू यादव,सत्यम मिश्रा, पूर्व पार्षद पप्पू, के अलावा रत्नेश प्रताप सिंह परिहार, अजय त्रिपाठी, निजाम भाई,आशुतोष सराफ, हंशराज सिंह ठाकुर आदि पत्रकारों व गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति थी।

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बमनगंवा शासकीय स्कूल में बाउंड्री बाल गिरने से कक्षा 5 वी के छात्र राजकुमार बर्मन की मौत