

*विधायक ग्रेवाल ने गोन्दीखेडा ठाकुर मे सीसी रोड का भूमिपुजन किया*
राहुल राठोड़ रिपोर्टर
सरदारपुर -सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने गुरूवार को ग्राम पंचायत गोन्दीखेडा ठाकुर मे स्थानीय जनप्रतिनिधीयो के साथ 4.50 लाख की लागत से शमशान घाट वाले रास्ते पर बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भुमिपुजन एवं पेयजल व्यवस्था हेतु प्रदाय किए पानी के टेंकर का लोकार्पण किया। ग्राम पंचायत द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल, सेवानिवृत्त डीएसपी शिवाजी निनामा का पुष्पमाला एवं साफा बांधकर स्वागत-सम्मान किया गया। इस दौरान पुलिस विभाग मे डीएसपी पद से सेवानिवृत्त हुए शिवाजी निनामा, सरपंच गुलाबबाई निनामा, सरपंच प्रतिनिधी कमलेश निनामा सहित कुल 25 भाजपा कार्यकर्ताओ ने विधायक प्रताप ग्रेवाल की विकासशील कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा छोडकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा सभी का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। कांग्रेस पार्टी मे कन्हैयालाल ठन्ना, भारत मदारिया, नारायण कसानिया, लक्ष्मण डिन्डौर, बगदीराम डामर, रमेश निनामा, मोहन डिन्डौर, महेश निनामा, मनीष निनामा, कमलेश सौलंकी, धनेश निनामा, बालाराम डिन्डौर, शोभाराम मावी, मोहन सोरट, दिनेश निनामा, सुखराम निनामा, शंकर डिन्डौर, बगदीराम डिन्डौर, मुकेश चैहान, अजय पंवार, पवन मेडा, सुरेश मेडा आदि शामिल हुए। इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, जिला महासचिव सुरेश द्विवेदी, गिरिराजसिंह राठौर, चर्तुसिंह राठौर, शिवपालसिंह राठौर, मदन मदारिया, विनोद पटेल, हरिओम कसानिया, विनोद मदारिया, गणेश नागर, सुनील मदारिया, ईश्वर नायमा, राधेश्याम ठन्ना, मदन चैधरी, विशाल कसानिया आदि ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है