Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*जिला बदर आरोपी केविरूद्ध राज्य सुरक्षा अधिनियम के उल्लंघन की हुई कार्यवाही*
विजयराघवगढ़।न्यूज नवागत थाना प्रभारी आते ही इन दिनों क्षेत्र में अपराध करने वालों की खैर नहीं लगातार पुलिस की सक्रियता से
पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक मनोज केडिया व अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण पाल सिंह के
मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अनूप सिंह द्वारा अपने थाना स्टाफ की मदद से
स्थाई/गिरफ्तारी वारंटियों की गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई।माननीय न्यायालयों से जारी स्थाई वारंट एवं छ: गिरफ्तारी वारंटियों को थाना क्षेत्र के अलग अलग ग्रामों से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया तथा थाना क्षेत्र का जिला बदर अपराधी को जिले से लगे सीमावती जिलों से बाहर होने के आदेश उपरांत भी थाना क्षेत्र में धारदार हथियार लिये आमजन को डराते धमकाते पाए जाने पर रंगे हाथ पकड़ा है। आरोपी के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है साथ ही तथा जिला बदर के बावजूद आदेश का उल्लंघन करते पाये जाने पर धारा 188 भादवि, धारा 14 राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत
गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।
कार्यवाही में निरीक्षक अनूप सिंह थाना प्रभारी,उनि विनोद सिंह,
सउनि जय सिंह ठाकुर, प्र.आर. अरविंद गर्ग, प्र. आर. कमलेश बैरागी, प्र आर. सोमनाथ शर्मा, आर. नीतेश
सिंह, आर. लालू यादव, आरक्षक श्यामदास कोल, आरक्षक सुरेन्द्र ठाकुर, वाहन चालक आर. मज्जू कोल
की सराहनीय भूमिका रही है।