जिला ब्यूरो चीफ कैलाश बरफा

सिंघाना मां हरसिद्धि गऊ शाला सिंघाना में गऊ ग्रास हेतु श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर्व पर ई रिक्शा वाहन का शुभारंभ किया गया। ई रिक्शा ग्राम पंचायत सिंघाना द्वारा भेंट किया गया जिसको स्टील बॉडी से गऊ शाला समिति द्वारा सुसज्जित किया गया। श्री राम मंदिर में पंडित प्रकाश खोड़े द्वारा पूजन करवाया गया। इस अवसर पर उपस्थित गौभक्तों ने जन्माष्टमी पर्व की बधाई देते हुए रथ को नगर भ्रमण कर गऊ ग्रास एकत्रित करने के लिए रवाना किया ।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…