कुंवर सिंह रिपोर्टर

भिंड : आज भाजपा कार्यालय पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती मनाई। भाजपा नेताओ ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नरवरिया ने कहा कि कुशाभाऊ ठाकरे जी बहुत ही अनुशासित नेता थे, उन्होंने पार्टी को आगे बढ़ाया। उन्होंने संगठन में सतत प्रयास कर जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक को मजबूत करने का काम किया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे का जीवन संगठन को गढ़ने और कार्यकर्ताओं के संरक्षण के लिए समर्पित रहा। उनके बारे में अनेकों किस्से हैं, जिसमे उन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए स्वयं भी छोटा से छोटा काम करने में भी परहेज नहीं किया।
इस अवसर पर जिला मंत्री तरुण शर्मा, जिला मंत्री उपेंद्र राजौरिया, प्रदेश सह संयोजक मनोज अनंत,जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोनू नरवरिया, जिला सह कार्यालय मंत्री रोहित शाक्य, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अतीराज नरवरिया, मंडल अध्यक्ष अभिनव तोमर,पिल्लू कांकर,के.के भदौरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है