Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर


कन्हररगांव -जन शिक्षा केंद्र के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला मानकादेही कला में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर अक्षर साथियों का सम्मान किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए जन शिक्षक वीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह मनाने हेतु शासन के द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं इसी संबंध में शिक्षा केंद्र में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमे नारे लेखन,रैली शपथ ग्रहण,विद्यार्थियों के द्वारा प्रोजेक्ट कार्य के रूप में सर्वे,आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आज के समापन के अवसर पर शासकीय माध्यमिक शाला मानकादेही कला में संस्था के प्रधान पाठक पुष्पा उइके,संकुल के साक्षरता समन्वयक मुकेश अवस्थी,जन शिक्षक वीरेंद्र शर्मा की उपस्थिति में अक्षर साथियों का अभिनंदन किया गया। साथ ही निरीक्षरो को भी उनके कार्यों के प्रति एवं सीखने के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में ग्राम के निरीक्षरो ने अपनी उपस्थिति प्रदान की।इस अवसर पर ग्राम के अक्षर साथी पूजा चंद्रवंशी एवं गीता बट्टी को तिलक लगाकर एवं प्रमाण पत्र देकर अभिनंदन किया गया। साथ ही उपस्थित सभी निरीक्षरो का भी तिलक वंदन कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ शिक्षक अब्दुल एहफाज कादरी,अनुप ठाकरे,अलका शुक्ला सोनिया वरकडे, मनीषा पवार,भारती रावत अतिथि शिक्षक सहित निरक्षर रुपबत्ती बाई ग्रासा बाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।