Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजगढ़ चुनार बांध के स्लूज गेट की मिट्टी धंसने से हुआ गड्डा, मौके पर पंहुचा प्रशासन, ग्रामीणों की लगीं भीड़, जनप्रतिनिधि भी पहुंचे मौके पर , विधायक ने सरकार पर लगाएं आरोप एसडीएम बोले -स्थिति सामान्य है चिंता ना करें

राहुल राठोड़ रिपोर्टर



सरदारपुर -अंचल में तेज वर्षा के चलते सरदारपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत वड़लीपाडा पिपलियाभान क्षेत्र में बने करीब 25 करोड़ की लागत से बना चुनार बांध के पाल पर बने स्लूज गेट की मिट्टी धंसने से करीब 10 फीट का गहरा गड्ढा हो गया। यह खबर क्षेत्र के विधायकं प्रताप ग्रेवाल को मिली तो वें मौके पर पहुंचे। विधायक ग्रेवाल ने इस मामले में भाजपा सरकार को घेरा है। विधायक ने कहा कि 50 प्रतिशत के आरोप सत्य होते दिख रहे है वही भाजपा सरकार ने कारम डेम के बाद चुनार बांध में भ्रष्टाचार किया है। इसकी जांच की जाना चाहिए। क्योंकि ग्रामीणों द्वारा बांध की पाल पर मिट्टी बहने की शिकायत अधिकारियों पूर्व मे भी की गई थी। इसके बावजूद कोई कार्य नहीं किया गया। इसके दुष्परिणाम से कच्ची मुरम का भंवर हो गया है, शासन प्रशासन लीपापोती में लगा है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों द्वारा ताबड़तोड़ जेसीबी के माध्यम से पाल हुए गड्ढे को भरने का प्रयास किया जा रहा था। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए थे। हालांकि वेस्टवियर से लगातार पानी के बहने चलते फिलहाल स्थिति सामान्य है। दरअसल ग्राम पंचायत पिपलियाभान क्षेत्र में करोड़ो की लागत से पांच वर्ष पूर्व चुनार बांध का निर्माण किया गया था। क्षेत्र में दो दिन से वर्षा का दौर जारी है। ऐसे में चुनार बांध की पाल पर बने स्लूज गेट की मिट्टी बहने गड्ढा हो गया है। बांध का पानी तहसील के झाबुआ जिले की सीमाओं के लगे विभिन्न गांवों से माछलिया घाट जाता है। करीब 20 से 25 गांव बांध किनारे निवासरत है। सुबह बांध के चैकीदार ने बांध की पाल पर बने स्लूज गेट की मिट्टी बहने से गड्ढा होने की सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचा। पाल पर मिट्टी धंसने से करीब 10 फीट गड्ढा हो गया। जिसे जेसीबी मशीन से भरा जा रहा है। जनपद सदस्य सुरेश मसार ने बताया कि आज सुबह जैसे ही चैकीदार द्वारा इस बात की सूचना दी गई। वैसे ही अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें स्थिति से अवगत करवाया। सूचना मिलने के बाद एसडीएम राहुल चौहान, तहसीलदार मुकेश बामनिया, सिंचाई विभाग एसडीओ राहुल ठाकुर, थाना प्रभारी संजय कुमार रावत मौके पर पहुंच गए थे। वहीं विधायक प्रताप ग्रेवाल , जनपद प्रतिनिधि देवा सिंगार, जनपद सदस्य सुरेश मसार सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी स्थिति को देखने मौके पहुंचे।
सरदारपुर एसडीएम राहुल चौहान ने बताया कि ग्रामीणों की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंच गए थे।बांध की पाल पर मिट्टी बहनें से गड्ढा हो गया था। जैसीबी की मदद से गड्ढे को भरा जा रहा है । फिलहाल स्थिति सामान्य है।