Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर

*प्रतिवर्ष अनुसार बस स्टैंड सिद्धि विनायक मंदिर प्रांगण में संस्था आज़ाद ऐ हिंद के तत्वावधान में दही हांडी ऊंची मंटकी फोड़ का आयोजन हुआ*

राजोद-राजोद प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संस्था आज़ाद ऐ हिंद के तत्वावधान में समरसता भाव भारत माता की आरती उतार कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई व ऊंची मंटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें भजन गायक कलाकार शंशाक तिवार ने अपने हिन्दू वादी भजनों से एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। वहीं एक और कलाकार अमित सोनी कामेडियन मिमिक्री ने अपनी कामेडियो से जनता को बहुत हस्या गुद गुदाया साथ ही अपनी कला से तरह तरह की आवाज निकाल कर खुब हंस्या। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमृत पायल,संजय बघेल, जिला पंचायत सदस्य जगदीश भाभर, जनपद सदस्य प्रतिनिधि सुनील वसुनिया , जिला मंत्री दीपक फेमस व संस्था आज़ाद ऐ हिंद के कार्यकर्ता उपस्थित थे। रात 12 बजे मंटकी फोड़ के पश्चात भगवान श्री कृष्ण की आरती कर महाप्रसादी वितरण की गई इसके पश्चात ऊंची मंटकी फोड़ विजेता टीम अम्बेडकर नगर रानिखेडी रहीं जिनको ईनाम स्वरूप में 2100 रूपए की नगद राशि दी गई। इसी प्रकार आथमनावास श्री कृष्ण मंदिर, रानीखेड़ी में माँ विश्वेश्वरि माताजी, श्री सिद्ध विनायक गणेश मंदिर आदि मंदिरो पर मटकी फोड़ कार्यक्रम रखे गए।
सुबह से ही मंदिरो में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
मंदिरो को पुष्प मालाओ व रंग बिरंगी विद्युत रोशनीयो से सजाया गया।
नगर के अति प्राचीन मंदिर रामबोला मंदिर, रणछोड़राय मंदिर, श्री चार भूजानाथ गुजराती सेन समाज मंदिर को भी आकर्षक रूप से सजाया गया था।
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर हनुमान चौक पर भी अंधी मंटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन हुआ आरती कर प्रसादी वितरण किया गया।
सभी मंदिरों में भगवान जी को पालना बांधकर झुलाया गया।

मटकी फोड़ विजेताओ को समिति द्वारा पुरस्कार दिया गया।

रात्रि के ठीक 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण की नगर के सभी मंदिरो में पूजा- अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया।
जन्माष्टमी उत्सव पर पुलिस प्रशासन की व्यस्था चाक चौबंद रही।