Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



किरण रांका रिपोर्टर
वेयर हाउस ऑनर्स एवम संचालकों के आयोजन में एसोसियेशन ऑफ मप्र वेयर हाउस ऑनर्स प्रदेश अध्यक्ष नवनीत रंघुवंशी सहित प्रदेश स्तर के अनेक मेहमानों ने अमृत वेयर हाउस पगारिया में पहुंच कर स्थानीय वेयर हाउस ऑनर्स को संबोधित कर स्नेह भोज में हिस्सा लिया।
आयोजन में सर्वप्रथम नवनियुक्त अध्यक्ष अनार सिंग ठाकुर सहित पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का पुस्पहारो सहित साफे बांधकर सम्मान किया गया जिनमे प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटे लाल चौहान डा अजीम जावेद बी बी माथुर आर एम चौहान दिलीप सिंग अर्गल रविंद्र झाला का स्वागत उपाध्यक्ष नारायण मुकाती मूसचिव अर्जुन सोनी धर्म सिंग पटेल मो परवेज प्रदीप राठौर संतोष बंटी जायसवाल निक्की ठाकुर द्वारा स्वागत किया। उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा गोदाम संचलको को संबोधित की जिनमे प्रदेश अध्यक्ष रघुवंशी जी ने इस व्यापार के समंध में सजग रहने का पाठ पढ़ाया वही बताया कि फसलों के उत्पादन के मान से सभी जगह गोदाम की संख्या चार गुना होने के चलते इन्हे भरने में कॉप्टीशन बड़ा हे लाखो टन क्षमता के नए पुराने गोदाम आज खाली पड़े हे और प्रत्येक गोदाम मालिक बैंको की किस्त भरने के चलते परेशान हे कइयों के खाते एन पी ए हो रहे हे। उन्होंने कहा केंद्र सरकार सब्सिडी योजना राष्ट्रीय स्तर पर वहा देने के लिए बनाती हे जहा गोदामों की जरूरत हे पर लाखो की सब्सिडी पाने के चक्कर में कई लोग इन्हें वहा बना रहे हे जहा आवश्यक नही हे। पहले ये देखना जरूरी हे किस छेत्र में गोदाम भरा जा सकता हे। कहा नही सब्सिडी ने इस व्यापार को नुकसान में ला खड़ा किया हे।बने गोदाम खाली पड़े हे। अन्य उपस्थित सभी अतिथियों ने भी अपने अपने विचारो से गोदाम मालिक को स्कंध में नुकसान होने ना हो रखरखाव के उपाय बताएं कार्यक्रम में जितेंद्र धारीवाल योगेंद्र सिंग राजेश बनवट परवेज अली रोहित वेदमुथा मोतीलाल पाटीदार सहित समस्त गोदाम मालिक उपस्थित थे।अंत में एसोसियेशन अध्यक्ष अनार सिंग ठाकुर साहब ने सभी का आभार माना और भावपूर्ण रूप से सभी अतिथियों को स्नेहभरा भोज किया । कार्यकर्म का सफल संचालन संजय सोनी बंटू ने किया।