


*रिपोर्टर प्रदीप अवस्थी*
आज दिन गुरुवार को नगर परिषद अमानगंज में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका शारदा खटीक एवं उपाध्यक्ष सौरभ दुबे एवं पार्षदों एवं नगर की जनता की मौजूदगी में नगर परिषद अमानगंज को अध्यक्ष हेल्पलाइन नंबर का शुभारंभ किया गया है पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया गया की नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका शारदा खटीक द्वारा कि अध्यक्ष हेल्पलाइन नंबर का मुख्य उद्देश्य नगर की साफ सफाई व्यवस्थाएं का समय पर निराकरण एवं वृद्ध अवस्था के लोगों का नगर परिषद में समय पर निराकरण होने के लिए अध्यक्ष हेल्पलाइन का शुभारंभ किया गया है जिससे नगर की समस्याओं को सुबह 10:30 से शाम 5 बजे तक रजिस्टर्ड कर समस्याओं का निराकरण तीन दिवस के अंदर किया जाएगा अध्यक्ष हेल्पलाइन का मोबाइल नंबर 8349831427 है। जिसमें नगर परिषद से जुड़ी हर समस्या का समाधान किया जाएगा अध्यक्ष हेल्पलाइन के शुभारंभ के मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका शारदा खटीक उपाध्यक्ष सौरभ दुबे पार्षद मुकेश चौबे,रामलाल लखेरा,सारदा खटीक प्रदीप अवस्थी कडोरी प्रजापति नगर परिषद कर्मचारी संतोष पाल सिंह गोरी खांन रामकुमार दुबे पत्रकार प्रेमनारायण शर्मा रमाशंकर ओमरे सर्वेंद्र यादव रवेंद्र शर्मा संदीप तिवारी रामू गुप्ता सहित समस्त अधिकारी नगर की जनता सहित समस्त लोग मौजूद रहे।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया