Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कुंवर सिंह रिपोर्टर


हिंदी दिवस के अवसर पर काव्य रचनाओं के साथ-साथ हिंदी साहित्य पर हुई विचार गोष्ठी
भिंड : हिंदी दिवस के अवसर पर नवादा बाग स्थित पाठक निवास पर काव्य रचनाओं के साथ-साथ हिंदी साहित्य पर विचार गोष्ठी कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण कर की गई,कार्यक्रम में कवि आशुतोष शर्मा नंदू, कवि किशोरीलाल जैन बादल एवं कवि हेमंत जोशी नादान द्वारा काव्य रचना एवं हिंदी साहित्य पर विचार गोष्ठी की गई।
कार्यक्रम में भाजपा नेता अर्पित मुदगल, जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाह, जिला मंत्री रश्मि खटीक एवं समाजसेवी दिनेश शर्मा ने हिंदी भाषा पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अतुल रमेश पाठक ने कहा कि हिंदी में कार्यान्वयन को बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि हम मूल रूप से कार्यक्रम में इसका प्रयोग करें। देश को एक सूत्र में बांधने के लिए हिंदी सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हमारा यह दायित्व बनता है कि हम घर बाहर सब जगह हिंदी का ही अधिक से अधिक प्रयोग करें। भारत में प्राचीन काल से ही बहुत समृद्ध ज्ञान अपनी भाषाओं में रहा है। ज्ञान बढ़ाने के लिए चाहे जितनी भाषाएं सीख ली जाएं, लेकिन हमें गर्व अपनी भाषा पर ही होनी चाहिए।
कवि आशुतोष शर्मा नंदू ने काव्य पाठ करते हुए कहा कि देश की अखंडता अक्षुण्णता हिंदी में भर दूर दूर जाकर तिरंगा लहराती है।
इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीमा शर्मा,भाजपा जिला मंत्री तरुण शर्मा,जिला मंत्री उपेंद्र राजौरिया,मंडल अध्यक्ष टीपू भदौरिया,मंडल अध्यक्ष शेरू पचौरी, भाजपा नेता सिद्धार्थ जैन,मंडल मंत्री प्रशांत सोनी,युवा मोर्चा जिला सह कोषाध्यक्ष सौरव पुलक,कमलकिशोर जोशी, भूपेंद्र ओझा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।