
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी
सागर जिला के कैंट थाने का मामला खेल परिसर के पास से संदिग्ध कार से 1.40 करोड़ रुपए बरामद किये है
रुपए कार में बोरियों में रखे थे। मामले में पुलिस ने कार और रुपए जब्त कर लिए हैं। जीएसटी और इनकम टैक्स विभाग को पुलिस ने सूचना दी है। गाड़ी भोपाल के होशंगाबाद रोड निवासी मोहन सिंह पुत्र भैयालाल सिंह बुंदेला के नाम पर रजिस्टर्ड है। लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि गाड़ी क्रमांक एमपी 04 सीएस 5226 को भोपाल से सागर लेकर कौन आया था? मामले में पुलिस गाड़ी मालिक को थाने में तलब किया है
पुलिस के अनुसार शनिवार की रात यातायात डीएसपी मयंक सिंह चौहान अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान खेल परिसर के पास से गुजर रहे थे। तभी वहां पर एक सफेद रंग की कार संदिग्ध परिस्थिति में खड़ी दिखी। संदेह होने पर पुलिस गाड़ी के पास पहुंची तो उसमें बैठे लोग उतरकर भाग गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। मामले में पुलिस दो लोगों से पूछताछ कर रही है। कैंट थाना प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने सोमवार दोपहर को बताया कि गश्त के दौरान संदिग्ध कार को पकड़ा। तलाशी लेने पर कार से 1.40 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं। रुपए किसके और सागर क्यों लाए गए थे, इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। गाड़ी मालिक से संपर्क कर थाने में तलब किया गया है। आयकर और जीएसटी विभाग को सूचना दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है