Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुन्नौर विधानसभा के अमानगंज मंडल पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा जनता जनार्दन ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ यात्रा का किया स्वागत भाजपा प्रदेश

लोकेशन -अमानगंज
रिपोर्टर – प्रदीप अवस्थी
दिनांक -18/09/2023
*गुन्नौर विधानसभा के अमानगंज मंडल पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा जनता जनार्दन ने बड़े हर्ष और उल्लास के साथ यात्रा का किया स्वागत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट खनिज एवं श्रम मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह यात्रा के सह प्रभारी के के श्रीवास्तव, श्री पुष्पेंद्र नाथ पाठक पूर्व विधायक रहे उपस्थित*
दिनांक 17/09/2023 को गुनौर विधानसभा के अमानगंज मंडल जन आशीर्वाद यात्रा जैसे ही अमानगंज मंडल की बॉर्डर ग्राम पगरा पहुंची तो भाजपा गुनौर प्रत्याशी डॉक्टर राजेश वर्मा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बाईक में सवार होकर पगरा पहुंचे जैसे ही यात्रा पगरा पहुंची तो अमानगंज भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर प्रशांत चतुर्वेदी गुनौर विधानसभा संयोजक जन आशीर्वाद यात्रा की प्रभारी नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सारिका खटीक सहसंयोजक मुकेश राजू चौबे एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा का शानदार स्वागत किया और यात्रा के साथ अमानगंज के लिए यात्रा रवाना हुई जैसे ही अमानगंज यात्रा कटनी , दमोह तिराहा पहुंची तो भाजपा संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक श्री ललित तिवारी, गजेंद्र सिंह राजपूत, सुजय सिह परमार,रूपेंद्र सिंह बुंदेला, भूपेंद्र सिंह परमार, मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुर्वेदी, नगर परिषद उपाध्यक्ष मुकेश चौबे ने यात्रा का स्वागत किया उसके बाद जैसे ही यात्रा अमानगंज गांधी चौराहे पर पहुंची तो भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता और जिला सह कोषाध्यक्ष श्री दशरथ गुप्ता, श्री हरिकांत रेजा, श्री चन्द्रशेखर मिश्रा, एवं समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टीम ने स्वागत किया, फिर यात्रा आगे बढ़ी अमानगंज थाना तिराहे पर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रीति गोस्वामी के नेतृत्व में उन्होंने जन आशीर्वाद यात्रा का फूलों की पंखुड़ी से यात्रा का स्वागत किया इसके बाद यात्रा अमानगंज स्टेडियम फील्ड ग्राउंड पहुंची और वहां पर एक आम सभा का आयोजन हुआ जिसमें समस्त जनता जनार्दन उपस्थित हुई ,
सभा स्थल पर सर्वप्रथम जन आशीर्वाद यात्रा में आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा , मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राम बिहारी चौरसिया समस्त मंच ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गुन्नौर विधानसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेश वर्मा ने , मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने जनता को सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और भाजपा सरकार को अपना आशीर्वाद देने के लिए आग्रह किया इसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो सांसद श्री विष्णु दत्त शर्मा ने जनता को संबोधित किया , अमानगंज के युवा खिलाड़ियों के द्वारा स्टेडियम ग्राम की साफ स्वच्छ बनाने के लिए आग्रह किया सांसद जी तुरंत नगर परिषद अध्यक्ष को बोला की ग्राउंड खेलने का स्थान है साफ स्वच्छ रखें कार्यक्रम का आभार व्यक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ प्रशांत चतुर्वेदी ने किया कार्यक्रम सफल संचालन भाजपा महामंत्री श्री प्रदीप अवस्थी ने किया