Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत


लोकेशन–जबलपुर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर (उत्तर/यातायात) श्री प्रदीप कुमार शेण्डे, तथा उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सुश्री आकांक्षा उपाध्याय के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना बरेला की टीम द्वारा 8 जुआड़ियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 62 हजार 100 रूपये जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी बरेला जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि क्राइम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पसरीचा होटल के लान (मैदान) में खंबे की लाईट के नीचे कुछ व्यक्ति ताश पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे है , सूचना पर क्राइम ब्रांच एवं थाने की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई , जहां 08 जुआडी ताश पत्तों पर रूपये पैसों की हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते दिखे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः विकाश कोरी उम्र 54 वर्ष निवासी गली नंबर 20 सदर बाजार थाना केन्ट , संदीप जैन उम्र उम्र 46 वर्ष निवासी छोटा फुहारा के पास मिलौनीगंज थाना गोहलपुर , सजल गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी श्याम बैंड की गली में लार्डगंज , अभिषेक सिंघई उम्र 33 वर्ष निवासी चेरीताल पंजाब बैंक कालोनी थाना कोतवाली , सतीश जैन पिता संतोष कुमार जैन उम्र 45 वर्ष निवासी निवासी छोटा फुहारा के पास मिलौनीगंज थाना गोहलपुर, रोहित सिह उम्र 26 वर्ष निवासी व्यौहारबाग पांडे अस्पताल के पीछे थाना बेलबाग , अनुज खत्री उम्र 24 वर्ष निवासी वासु डेरी के पास चेरीताल थाना कोतवाली , पियूष जैन उम्र 33 वर्ष निवासी कमानिया गेट के पास थाना लार्डगंज जबलपुर के रहने वाले बताये जिनके कब्जे से ताश के 52 पत्ते तथा 62,100/- रूपये नगद जप्त करते हुऐ जुआरियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

*उल्लेखनीय भूमिका-* जुआरियों को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ने में चौकी प्रभारी गौर उप निरीक्षक विपिन तिवारी,सहायक उप निरीक्षक मनीष जाटव, आरक्षक मुकेश डहरिया तथा क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक धनंजय सिंह, प्रधान आरक्षक बृजेन्द्र कसाना, वीरेन्द्र सिंह आरक्षक मोहित उपाध्याय, मुकुल गौतम की सराहनीय भूमिका रही।
*जबलपुर से सिटी रिपोर्टर शिशिर दुबे की रिपोर्ट*