
अलीराजपुर । मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ एवं सेवादल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गजानंद तिवारी की सहमति एवं अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर की अनुशंसा पर सेवादल कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्रसिंह चौहान ने जिले के सक्रिय एवं कर्मठ युवा कांग्रेसी नेता सुनील भयडिया को अलीराजपुर सेवादल युवा बिग्रेड कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है । भयडिया की नियुक्ति से जिलेभर के युवा कांग्रेसी नेताओं- कार्यकर्ताओ ओर ग्रामीणों मे हर्ष की लहर है । संगठन ने आशा करते हुवे कहा की आप पार्टी की रीति-नीतियों से आमजनों को जोड़ते हुवे, गतिविधियों को समय-समय पर संचालित कर पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा मे कार्य करेंगे। श्री भयडिया की नियुक्ति पर नपा अध्यक्ष सेना पटेल, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सानी मकरानी, जिला कांग्रेस मिडिया प्रभारी रफीक कुरैशी, आदिवासी विभाग कांग्रेस जिलाध्यक्ष केलाश चौहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चितल पँवार, युवा विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष तरुण मंडलोई, जोबट शहर अध्यक्ष जीतू अजनार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण हरदास भाई, कमलेश पचाया, मदन डावर, पारसिंह बारिया, कालू मेडा, पूर्व सरपंच ऊषान गरासिया, पूर्व सरपंच गवरसिंह, सरपंच सुभाष सोलंकी, सरपंच अंगरसिंह, दिलीप पटेल, युवा नेता पुष्पराज पटेल, राहुल भयडिया, राहुल ठकराला, नीरज सस्तीया, धनसिंह चौहान, विकास चौहान आदि ने बधाईयाँ दी है ।
==================

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*