Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर


परासिया विधानसभा के उमरेठ मंडल में बुधवार को भाजपा पदाधिकारी की कामकाजी बैठक संपन्न हुई भोपाल में 25 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं का महाकुंभ कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है जिसको लेकर बुधवार को उमरेठ मंडल में भाजपा ने बैठक कर भाजपा कार्यकर्ताओं को महाकुंभ में जाने को लेकर रूपरेखा तैयार कर शक्ति केंद्रो के प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है बैठक में लोकसभा प्रभारी अशोक यादव ने कहा प्रत्याशी कोई भी हो सकता है हमारे लिए हमारा प्रत्याशी कोई भी हो सकता है हमारी पार्टी का एक ही प्रत्याशी है हमारा चुनाव चिन्ह कमल का फूल है जिसके लिए हम और आप सभी कार्य कर रहे हैं।श्री यादव ने सभी पदाधिकारी को संगठनात्मक विषय पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को काम पर लगने की बात कही लगभग नम्वंबर में विधानसभा के चुनाव होना तय है इसलिए अब समय कम है हमारी भाजपा सरकारों ने हर वर्गों के लिए योजनाएं बनाकर लाभ दिया है हमारी पार्टी राष्ट्र एवं देश हित की विचारधारा के लिए कम कर रही है इसलिए इस बार हमें कड़ी मेहनत और परिश्रम के साथ परासिया विधानसभा में कमल का फूल खिलाना है। मंडल अध्यक्ष कमलेश धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया भोपाल में महाकुंभ कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है जिसमें उमरेठ मंडल से लगभग हजारों की संख्या में बुथ स्तर के कार्यकर्ता भोपाल जाएंगे जिसमें 8 शक्ति केंद्रो के प्रभारी को जवाबदारी सौंपी गई है।24 सितंबर को साम के समय बस वाहनों के माध्यम से जाएंगे कार्यकर्ताओं के भोजन पानी की व्यवस्था की भी चिंता की गई है। बैठक में मुख्य रूप से यह रहें उपस्थित मंडल अध्यक्ष कमलेश धुर्वे एससी मोर्चे से जिले की अध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी श्रीमती ज्योति डेहरिया जिला उपाध्यक्ष एवं जिला पं.सदस्य कमलेश उइके पूर्व जिला पंचायत सदस्य सताप शाह उइके किसान मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गज्जू पवार मंडल महामंत्री देवेंद्र डेहरिया सचिन कुशवाहा युवा मोर्चा जिला मंत्री एवं जनपद सदस्य कुबेर सिंह सूर्यवंशी मंडल उपाध्यक्ष पूर्व जनपद सदस्य विक्की चौहान अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष अब्दुल करीम शाह महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा दुबे भाजपा के वरिष्ठ नेता मंडल उपाध्यक्ष इंद्ररलाल टांडेकर डुपेंद्र ढोके रामप्रसाद कुमरे चंदन धुर्वे राम भावरकर कन्हैया लाल साहू शिव पवार भीम पावर संदीप धुर्वे मयूर सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।