
राजस्थान के जयपुर में एक मां ने अपने बेटे को पढ़ाई न करने पर डांटा तो वह इतना नाराज़ हो गया कि वो घर छोड़कर चला गया. छात्र ने घर से 2 हज़ार रुपये चुराए और पढ़ाई के कुछ डॉक्यूमेंट्स स्कूल बैग में रखे और निकल पड़ा. घर से जाते-जाते मां के नाम एक चिट्ठी छोड़ी. जिसमें उसने लिखा कि मेरे लिए परेशान न होना, मैं विद्वान आदमी बन गया तो घर जरूर जाऊंगा. इसके बाद मां ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई. हालांकि बच्चा कुछ समय बाद
खुद ही घर लौट आया. जिसके बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की
सांस ली.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है