शकील खान रिपोर्टर



आम आदमी पार्टी जिला धार पटवारीयो के समर्थन में आई। जिला अध्यक्ष संतोष कटारे धरमपुरी ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप जी जाट सर्किल इंचार्ज हाफिज पठान धर्मपालपुरी आम आदमी पार्टी संयोजक अलाउद्दीन खान पूर्व एडीएम और नवनियुक्त जिले के पदाधिकारी श्री प्रेम सिंह जी चौहान अन्य आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धरमपुरी तहसील कार्यालय के पास धरमपुरी तहसील के पटवारी पांडा लगाकर हड़ताल पर बैठे वहां जाकर आम आदमी पार्टी ने समर्थन देकर पटवारी संघ के तहसील अध्यक्ष श्री नरेंद्र जमरे श्री नंदकिशोर सोहनी चंद्र भूषण रावल गणपत कर्मा आदि पटवारी संघ शामिल थे जिला अध्यक्ष ने जाकर उनसे मुलाकात कर हड़ताल का कारण जाना और पूर्ण समर्थन देकर यह घोषणा की यदि आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो उनकी वेतन विसंगतियां जो इस प्रकार है 1998 से चला रहा 2100 का ग्रेड पे 2800 ग्रेड पे की मांग है 250 रुपए आवास भत्ता जो की नग्गण्य है। आवास भत्ता की मांग 5000 है। यात्रा भत्ता 300 की जगह 3000 की मांग है आदि कई वेतन विसंगति है। जिसे दूर करेंगे। और मांगों को लागू करवाएंगे।
साथ ही साथ वर्तमान सरकार से भी निवेदन किया है की पटवारी शासन और प्रशासन की रीड की हड्डी है उनकी जो मांगे हैं उन्हें पूर्ण रूप से लागू करें वरना पटवारी को हर तरह के काम करवाए जाते हैं और वेतन बहुत कम है माननीय शिवराज सिंह चौहान जी पटवारीयो कम स्तर पर आंख ने की कोशिश ना करें नहीं तो इसका दुष्परिणाम आपके सामने आने वाला है।

More Stories
महाशिवरात्रि पर्व बड़े धूमधाम से मनाया शिव की भक्ति लीन*
माता पिता का ऋण हम जिवन पर्यन्त नही उतार सकते- पंडित पाठक
राहुल सिंह चौहान बने भारतीय पत्रकार संघ AIJ (यूथ विंग) के धार जिला उपाध्यक्ष*