Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत



*पैगम्बर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी को लेकर तैयारियां शुरू, चारों ओर खुशी का माहौल*


*हर साल की तरह इस साल भी गुलशने मदीना कमेटी द्वारा मोहल्ले को आकर्षक तरीके से सजाया जायेगा।*

*ईद मिलादुन्नबी पर सादगी के साथ निकलेगा जुलुस*

अलीराजपुर
पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की यौमे पैदाइश जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की खुशी में शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जश्न का माहौल व तैयारियां जोरो पर चल रही है। मेरे सरकार की आमद… पैगम्बर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश को लेकर तैयारियां शुरू हो गई। पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा स.अ. की यौमे पैदाइश जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी की खुशी शहर के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जश्न का माहौल व तैयारियां जोरो पर चल रही है। मेरे सरकार की आमद मरहबा मरहबा के नारो से गली मोहल्ले गूंजने लगे। खूशी के इस आलम में पूरा मुस्लिम इलाका जश्न में डूबा हुआ है।

*हर साल की तरह इस साल भी गुलशने मदीना कमेटी द्वारा आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा*

नगर के (मंसुरी चोक) बहारपुरा में गुलशने कमेटी के सदस्य द्वारा बहुत ही आकर्षक तरीके से मोहल्ले को सजाया जायेगा। मोहल्ले में रंग बिरंगी कपड़े, एवं लाइटिंग लगाई जाएगी। 28 सितंबर गुरुवार को कमेटी द्वारा जुलूस का भव्य स्वागत (इस्तक़बाल) सभी के द्वारा किया जाएगा। जिसमे मोहल्ले के सभी वरिष्ठ, बुजुर्ग, नोजवान,बच्चें,शामिल रहेंगे हजरत मोहम्मद मुस्तफा स.अ. जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का पर्व गुरुवार को बड़ी ही अकीदत के साथ मनाया जाएगा। जिसको लेकर शहर व गावों के मुस्लिम क्षेत्र में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई है। नबी की यौम-ए-पैदाइश का ऐहतराम करते हुए मस्जिदों व घरों में साफ सफाई के साथ कुरआन की तिलावत भी गूंजने लगी है।

*गुलशने मदीना कमेटी बैठक सम्पन्न ईद मिलादुन्नबी के त्योहार को लेकर लिये कई निर्णय*

गुलशने मदीना कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। 20 सितंबर को
बैठक में जश्न ईद मिलादुन्नबी को लेकर चर्चा हुई। बैठक का आगाज दरूद शरीफ से किया गया। सबसे पहले बैठक में नमाज की पाबंदी कर करना नमाज कायम करने और सुन्नते रसूल पर अमल करने की सभी से अपील की।नमाज नबी के आंख की ठंडक है इसे कायम करें। कहा कि नमाज सिर्फ खुदा की इबादत ही नहीं बल्कि नमाज पढ़ने से लोगों को अनगिनत फायदे हैं। कहा कि नबी की आमद का जश्न मनाने वालों नबी उस वक्त ज्यादा खुश होते हैं जब उनके उम्मती नमाजी होते हैं। सबसे पहले बैठक में 15 सदस्य की कमेटी बनाई गई। जिसमे विभन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जैसे मोहल्ले की सजावट, जुलूस का स्वागत को लेकर अहम निर्णय लिये गये। बैठक में सभी ने अपनी अपनी बात रखी। विचार विमर्श किया गया। कमेटी में इस बार सदर नियुक्त नही किया। कमेटी के सदस्य को जिम्मेदारी दी गई।

*गुलशने मदीना कमेटी ने किये कई बड़े कार्य*

कमेटी में सामाजिक, धार्मिक कार्य करती आ रही है। जो विगत कुछ वर्षों से (मंसुरी चोक) बहारपुरा पर बिना भेद भाव किये बड़े से बड़ा काम कर रही है। समाज मे हर त्योहार पर कमेटी के सदस्य कंधे से कंधा मिला कर काम कर रही है। साथ ही गरीब वर्ग लोगो की चिकित्सक संबंधित हर सहायता करती आ रही हैं। हर त्योहार पर न्याज, लंगर, शबिल, मोहल्ले के डेकोरेशन तक कमेटी के द्वारा किया जाता हैं। जिसमें कमेटी के दूर दूर तक चर्चे होते है। साथ ही लॉक डाउन जैसी स्थिति में कमेटी ने गरीबों के लिये राशन की व्यवस्था कर वितरित किया गया। बैठक में कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।

*उक्त जानकारी गुलशने मदीना कमेटी के मीडिया प्रभारी मो.जैद द्वारा दी गई*