


जिला रिपोर्टर महेंद्र चौहान
झाबुआ जिले की धर्म नगरी पारानगर में दिनांक 23 सितंबर शनिवार से भागवत कथा पाठ का वाचन आरंभ होने जा रहा है।कथा का समय प्रातः 8बजे रहेगा।27सितंबर बुधवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा एवम् 29सितंबर शुक्रवार को पूर्णाहुति व पोथी यात्रा निकाली जाएगी।भागवत कथा का वाचन पारा नगर के पंडित परम पूज्य संजय जी शर्मा के मुखारविंद से किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा का वाचन श्री राममंदिर प्रांगण पर होगा। अधिक से अधिक भक्तजनों,माता-बहनों को कथा सुनने के लिए पधारने का विशेष आग्रह श्री राम मंदिर के पुजारी बब्बू दास जी बैरागी महाराज ने किया है।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*