
मध्य प्रदेश में जबलपुर से भोपाल के बीच अब तक का सबसे बड़ा ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया. दरअसल, जबलपुर के प्राइवेट अस्पताल से देर रात ब्रेन डेड मरीज के लिवर को भोपाल ले जाया गया. इसके लिए करीब 350 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया. इसमें यातायात पुलिस की पूरी टीम जबलपुर से भोपाल तक एंबुलेंस को सुरक्षा देती रही.
जानकारी के अनुसार, भोपाल के निजी अस्पताल की टीम लीवर रिट्रीट करने के लिए जबलपुर के अस्पताल में हेलीकॉप्टर से पहुंची थी. डॉक्टरों की योजना के मुताबिक, हेलीकॉप्टर से ही ब्रेन डेड मरीज के
अंगों को भोपाल ले जाना था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से हेलीकॉप्टर वापसी में उड़ान नहीं भर सका. इसके बाद सड़क मार्ग से ही मरीज के अंगों को ले जाने का फैसला किया गया. प्रदेश शासन की मदद से जबलपुर से भोपाल के बीच देर रात ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और करीब साढ़े तीन सौ किलोमीटर का सफर 4 घंटे में पूरा हो गया.

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है