Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 25, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राहुल राठोड़ रिपोर्टर



*प्रदेश कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा सरदारपुर विधानसभा मे पहुची, मिला अपार जनसमर्थन*

सरदारपुर से राहुल राठोड़ की रिपोर्ट

सरदारपुर -प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा रविवार को सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र मे पहुची, ग्राम टिमायची से प्रवेश करते हुए सर्वप्रथम तेजाजी मंदिर पर वीर तेजाजी महाराज का पूजन अर्चन कर सरदारपुर विधानसभा मे जन आक्रोश यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा का नैतृत्व पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं निमाड क्षेत्र की जन आक्रोश यात्रा के प्रभारी कांतिलाल भूरिया, युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भुरिया, सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार कर रहे थे तो वही बडी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता मोटर साईकिल पर हाथो मे कांग्रेस का झण्डा लेकर जन आक्रोश यात्रा मे शामिल हुए। जन आक्रोश यात्रा ग्राम टिमायची, भानगढ होते हुए राजगढ नगर मे पहुची जहा पर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए बस स्टैण्ड पर नुक्कड सभा का आयोजन हुआ जिसे संबोधित करते हुए यात्रा प्रभारी कांतिलाल भुरिया ने कहा कि आज भाजपा के राज मे किसान परेशान हो रहा है किसानो की सुनने वाला कोई नही है, किसानो की 2 बार फसले खराब हो गई लेकिन किसानो की नष्ट फसलो का सर्वे नही हो रहा है प्रशासन किसानो के खेत तह नही पहुचा है। कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानो को 12 घण्टे निरंतर बिजली दी जाएगी, 5 हार्स पावर तक की सिंचाई की बिजली मुफ्त मिलेगी। किसान भाजपा से परेशान है इसलिए जनता को जगाने के लिए जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही है। आगामी 2 महीने मे चुनाव होने वाले और जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। साथ ही यु.का. प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भुरिया, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने भी संबोधित किया। राजगढ के बाद यात्रा सरदारपुर नगर मे पहुची जहा पर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा बस स्टैण्ड पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया, सरदारपुर के बाद पसावदा, बोला, बोदली फाटा, जौलाना, गोन्दीखेडा गौशाला होते हुए लाबरिया पहुची जहा पर भी नुक्कड सभा का आयोजन हुआ। लाबरिया के बाद यात्रा संदला, सलवा, गोन्दीखेडा फाटा होते हुए राजोद मे पहुची जहा पर पूर्व वन मंत्री एवं गंधवानी विधायक उमंग सिंगार भी यात्रा मे शामिल हुए, कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा विभीन्न स्थानो पर मंच लगाकर स्वागत किया। इस दौरान ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पडियार, बालमुकुन्द पाटीदार, मोहनलाल मुकाती, युवक कांग्र्रेस जिलाध्यक्ष करीम कुरैशी, राजगढ न.प. अध्यक्ष प्रतिनिधी महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन, सरदारपुर न.प. अध्यक्ष प्रतिनिधी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चैहान, सुरेन्द्रसिंह पटेल, प्रमोदराज जैन, पुष्पेन्द्रसिंह राठौर, रघुनंदन शर्मा, बद्रीलाल पाटीदार, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चैधरी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कृष्णा पंवार, संजय जायसवाल, राजेन्द्र लोहार, गायत्री पुरोहित, विरसन भगत, भानुप्रतापसिंह, महिला कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष मैना मारू, आशीष जैन, मदन चैधरी, कैलाश भुरिया, शंकरदास बैरागी, प्रवीण परवार, बगदीराम सिंगार, गोविन्द कुमावत, मोतीसिंह पटेल, सीताराम पटेल, छगन बारिया, प्रवीण गुरू, सुरेश द्विवेदी, गोरधन मारू, निलेश सिंगार, भारत सिंगार, बलराम मकवाना, राजेश गुण्डिया, परवेज लोदी, बबलु सोनेर, भेरूंिसह निनामा, पारस गुण्डिया, अर्जुन गेहलोत, सरदार डामर, रामेश्वर बारिया, अटल मारू, अमृत मारू, रायचंद डामर, प्रभु सिंगार, बद्रीलाल धाकड, पन्नालाल डामर, गोपाल डिडवानिया, विश्राम तडवी, बंटु धमानिया, जगदीश पाटीदार, राधेश्याम जाट, विशाल राठौर, दिनेश चैधरी, राहुल शर्मा, दिनेश मुनिया, सुनील कटारा, गुमान मुनिया, मुकेश जामनिया, प्रतापंिसह जामनिया, प्रतापसिंह राठौर, छगन पाटीदार, बाबुलाल चैधरी, गोविन्द मेडा, प्रकाश परमार आदि उपस्थित रहे।